ईद के मौके पर जब ताजमहल में अदा की गई नमाज तो ऐसा था माहौल, ASI ने किया था ये बड़ा काम

अरविंद शर्मा

ADVERTISEMENT

UPTAK
social share
google news

Agra Tajmahal News: उत्तर प्रदेश के आगरा गुरुवार को ईद उल फितर पर ताजमहल में नमाज अदा की गई. इस दौरान हजारों लोग ताजमहल की शाही मस्जिद में पहुंचे. सभी नमाजियों ने देश में अमन और चैन के लिए दुआएं मांगी. नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी. आपको बता दें कि ईद के अवसर पर पुरातत्व विभाग ने ताजमहल में सुबह 7 से 9 बजे तक एंट्री फ्री रखी थी. मगर मुख्य मकबरे तक जाने के लिए पर्यटकों को अनुमति नहीं थी. इस दौरान ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

मालूम हो कि ताजमहल के अलावा शहर की सभी मस्जिदों में नमाज को अदा किया गया. नमाजियों ने देश मे अमन चैन की दुआ मांगी. नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लग कर ईद की शुभकामनाएं दीं. आगरा में शाही ईदगाह, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद, ताज महल, पंचकुइयां कब्रिस्तान, अकबरी मस्जिद, मरकज टाल हबीबुल्लाह, मस्जिद मोतमद खां, शाही मस्जिद साबुन कटरा, शाही मस्जिद लोहामंडी, मस्जिद नूरानी, मस्जिद जाल फुलट्टी, मस्जिद दरगाह सैयादान अबुल उला, मस्जिद रफी उल जमा, मस्जिद शमशी कॉलोनी, मस्जिद अबू बक्र, मस्जिद इब्राहिमी, मस्जिद सैफी नगर, शिया ईदगाह मस्जिद, जामा मस्जिद मीर नियाज अली, मस्जिद मीर अकबर अली और मस्जिद आगा साहिब में नमाज को अदा किया गया. 

 

 

बता दें कि सभी मस्जिद परिसर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने आगरा पुलिस की तरफ से सभी को ईद की बधाई दी. डीसीपी सिटी ने यह भी कहा कि विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज अदा हुई है. सभी नमाजी नमाज अदा करके वापस अपने अपने घर जा रहे हैं. चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल है. 


 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

    Main news
    follow whatsapp

    ADVERTISEMENT