अखिलेश ने शेयर किया ‘UP में का बा’ गाना, BJP बोली- ‘सब गुंडन के बुखार बा’
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल अलग-अलग तरीके अपनाकर ज्यादा से ज्यादा वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिशों में…
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल अलग-अलग तरीके अपनाकर ज्यादा से ज्यादा वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिशों में जुटे हैं. इसी क्रम में अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (एसपी) गानों के जरिए भी अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाती दिख रही हैं.
‘यूपी में का बा’ गाना शेयर कर अखिलेश का बीजेपी सरकार पर निशाना
बता दें कि एसपी चीफ अखिलेश यादव ने 22 जनवरी को लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का गाना ‘यूपी में का बा’ शेयर करते हुए एक ट्वीट किया.
इस ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, ”जनता कहे इंकलाब बा यूपी में बदलाव बा…ठाठा बाबा का अबके बंटाधार बा…डबल इंजन के फुस्स सरकार बा आपस मा सर फुटव्वल जूतम पैजार बा…अबके झूठ के फूलवा का बगीचा उजाड़ बा…बाईस में बाइसिकल का चौचक भौकाल बा…”
जनता कहे इंक़लाब बा
यूपी में बदलाव बा…
ठाठा बाबा का
अबके बंटाधार बा…डबल इंजन के
फुस्स सरकार बा
आपस मा सर फुटव्वल
जूतम पैजार बा…अबके झूठ के फूलवा का
बगीचा उजाड़ बा…
बाइस में बाइसिकल का
चौचक भौकाल बा… pic.twitter.com/xuKi91uvFg— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 22, 2022
बीजेपी ने शेयर किया ‘यूपी में ई बा…’ गाना
अखिलेश के ट्वीट के बाद 22 जनवरी को ही बीजेपी उत्तर प्रदेश ने ‘यूपी में ई बा…’ गाना ट्विटर पर पोस्ट किया है.
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT
यूपी में ई बा…
किसान को 6 हजार बा,
राशन दो-दो बार बा,
महिलाओं को अधिकार बा,
सब गुंडन के बुखार बा,
दंगाई की संपत्ति पर बुलडोजर से प्रहार बा#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/gY1NdXfmmz— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 22, 2022
बीजेपी उत्तर प्रदेश ने लिखा है, ”यूपी में ई बा…किसान को 6 हजार बा, राशन दो-दो बार बा, महिलाओं को अधिकार बा, सब गुंडन के बुखार बा, दंगाई की संपत्ति पर बुलडोजर से प्रहार बा.”
‘बाबा के दरबार बा, खतम रोजगार बा’, रवि किशन के जवाब में नेहा का ‘यूपी में का बा’ गीत वायरल
ADVERTISEMENT
3 मई को अमेठी में क्या होने जा रह है? कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से बोली- तैयार रहो
यूपी तक
· 01 May 2024, 05:40 PM
जेल से निकलते ही अभय सिंह पर फायर हुए बाहुबली धनजंय सिंह, कही ये बात
यूपी तक
· 01 May 2024, 03:01 PM
ADVERTISEMENT